Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री हाईवे पर धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन, हर दो-दो घंटे...

गंगोत्री हाईवे पर धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन, हर दो-दो घंटे बंद रहेगी आवाजाही

पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन यमुनोत्री हाईवे से नीचे गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी गिर रहा है। बृहस्पतिवार को एडीएम व सीओ ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाये जाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे पर हर दो-दो घंटे यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है। बीते बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से यहां रातभर हाईवे पर आए मलबा व बोल्डर नहीं हटाए जा सके। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे खुला लेकिन यमुनोत्री हाईवे पर दोबारा मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया।
एडीएम तीर्थपाल सिंह व सीओ अनुज कुमार ने हाईवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाये जाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को हर दो-दो घंटे के लिए रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही भूस्खलन की 24 घंटे निगरानी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, समन्वयक जय पंवार आदि मौजूद रहे।
इस समय पर बंद और खुलेगा गंगोत्री हाईवे
1 से 3 बजे तक बंद और 3 से 4 बजे तक खुला।
4 से 6 बजे तक बंद और 6 से 7 बजे तक खुला।
7 से 9 बजे तक बंद और 9 से 10 बजे तक खुला।
रात्रि दस से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments