Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमेहंदी प्रतियोगिता में रजनी शर्मा ने बाजी मारी

मेहंदी प्रतियोगिता में रजनी शर्मा ने बाजी मारी

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राम पंचायत दुम्का बंगर बच्ची धर्मा में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रजनी शर्मा ने सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। गीता नेगी को दूसरा और सर्वेश शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला। रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन ‘अमर उजाला अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत किया गया था। प्रतियोगिता में 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गीत, संगीत और लोकनृत्य की महफिल भी जमी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रुकमणि नेगी ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन समय-समय पर करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन ममता रस्तोगी ने किया। दीपिका जेठा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता प्रतिभागियों को पंडित त्रिभुवन उप्रेती ने पुरस्कृत किया। इस दौरान लीला पांडे, सीमा देवी, बसंती, गीता नेगी, पार्वती देवी, बबीता दुम्का, लवली चौहान, पूनम नेगी, ममता, सर्वेश शर्मा, लवली चौहान, रजनी शर्मा, नन्ही देवी, सावित्री भारती, पुष्पा सूठा, नीला देवी, बसंती सूठा आदि उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments