Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमां की मौत से अनाथ हुई 15 साल की यशोधरा, 2016 में...

मां की मौत से अनाथ हुई 15 साल की यशोधरा, 2016 में सिर से उठ गया था पिता का साया

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में मौत हो गई। सोनाली की 15 साल की बेटी यशोधरा है। 2016 में पति की मौत के बाद सोनाली अकेले ही अपनी बच्ची का पालन पोषण कर रही थी। मंगलवार को सोनाली की मौत के बाद यशोधरा अनाथ हो गई। सोनाली फोगाट की शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद सोनाली बिखर गई थी। सोनाली अपनी बेटी के काफी करीब थीं और अक्सर उसके साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहतीं थीं। सोनाली की बेटी यशोधरा फिलहाल 11वीं में पढ़ती हैं। सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments