Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्राइमरी स्कूल के छात्रों को पोषाहार बांटा

प्राइमरी स्कूल के छात्रों को पोषाहार बांटा

रोटरी ऋषिकेश रायल ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामसभा भट्टोवाला में प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को पोषाहार वितरित किया। बुधवार को प्राइमरी स्कूल भट्टोवाला में रोटरी ऋषिकेश रायल के आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपा राणा ने बताया कि देश में आज भी कई बच्चे कुपोषण का शिकार है, इसकी वजह उन्हें पोषक आहार नहीं मिलना है। उन्होंने रोटरी क्लब के पोषाहार वितरण कार्यक्रम की सराहना की।
इस दौरान रोटरी ऋषिकेश क्लब के सदस्यों ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को निशुल्क पोषक आहार वितरित किया। रोटरी ऋषिकेश रायल के अध्यक्ष संकेत गोयल ने बच्चों को पोषक आहार का नियमित रूप से सेवन करने तथा उनसे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। मौके पर रोटरी सचिव विजय रावत, क्लब ट्रेनर रोटेरियन संजय सकलानी, यशपाल चौहान, कैलाश सेमवाल, राजेंद्र बिजल्वाण, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments