Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, 2.25 लाख रुपया जुर्माना

प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, 2.25 लाख रुपया जुर्माना

हल्द्वानी/लालकुआं। जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन जागा है और कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को लालकुआं में 15 क्विटंल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 2.20 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया जबकि हल्द्वानी में नगर निगम ने अभियान चलाकर कई कारोबारियों से पॉलिथीन पाए जाने पर पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला। लालकुआं में तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान इंदिरानगर द्वितीय में टिंकू उर्फ मुन्ना के गोदाम से 15 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी। कारोबारी पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा कार रोड क्षेत्र में दो दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। यहां छह दुकानदारों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज, नगर पंचायत लिपिक सोनू भारती आदि थे।
हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के निर्देश पर सफाई निरीक्षक चतर सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ बेस अस्पताल से लेकर मंगलपड़ाव तक ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 10 व्यापारियों के चालान काटकर 5000 रुपये वसूल किए। उधर, मंडी समिति ने नवीन मंडी में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। यहां व्यापारियों के पास से करीब 10 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की। मंडी प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि मंडी की टीम शुक्रवार से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments