Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतवाघाट-लिपुलेख सड़क दो दिन से बंद, आदि कैलाश जाने वाले 27 यात्री...

तवाघाट-लिपुलेख सड़क दो दिन से बंद, आदि कैलाश जाने वाले 27 यात्री फंसे

तवाघाट-लिपुलेख सड़क बारिश से मलबा आने के कारण मलघाट में बंद हो गई है। इस कारण आदि कैलाश जाने वाले 19वें दल के 27 यात्री बुंदी में फंसे हैं। बीआरओ के अनुसार पहाड़ी से पत्थर और मलबा लगातार गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है। दो दिन पहले मलघाट नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मलबा आ गया। इसके चलते यातायात ठप है और आदि कैलाश की यात्रा पर गया 19वां दल दो दिन से बुंदी में फंस गया है। आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
केएमवीएन धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मलघाट में दो दिन से सड़क बंद होने के कारण 19वें दल के 27 यात्री बुंदी में फंसे हैं। 20वें दल के 24 यात्रियों को नारायण आश्रम दर्शन के लिए भेजा है। 21वें दल के 15 यात्रियों को डीडीहाट में रोका गया है। इधर बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि मलघाट में खड़ी चट्टान से बोल्डर और मलबा लगातार आने के कारण सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने दो से तीन दिन में सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। मलघाट में बोल्डर और मलबा गिरने से पैदल आवाजाही भी काफी जोखिम भरी बनी हुई है। लोगों ने बीआरओ से सड़क पर जमा मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments