Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर, शुरू हुई परीक्षाओं...

23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर, शुरू हुई परीक्षाओं की तैयारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मिली 23 भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी करेगा। लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इतनी भर्तियों को कराने में स्टाफ की जरूरत पड़ी तो सरकार से मांगा जाएगा। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। भर्तियों से जुड़े अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मांगे जाएंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा कि उन्होंने सरकार के फैसले के तहत परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। स्टाफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग पूरा है लेकिन नई भर्तियों का काम बढ़ने पर जरूरत पड़ेगी तो सरकार से स्टाफ की मांग की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments