Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में मेडिकल के छात्र जल्द डीजी लॉकर से भी डॉउनलोड कर...

उत्तराखंड में मेडिकल के छात्र जल्द डीजी लॉकर से भी डॉउनलोड कर सकेंगे डिग्रियां

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल छात्र आने वाले समय में डीजी लॉकर से भी डिग्रियां डॉउनलोड कर सकेंगे। नवंबर में हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने सेलाकुई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को स्थायी नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति पर भरने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में चारदीवारी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के अलावा कुलपति, कुलसचिव, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक, लेखा व मिनिस्टीरियल संवर्ग के वर्षों से खाली चल रहे सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति होने तक सेवा स्थानांतरण व प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाए। डॉ. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालयों को प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन कर डिग्रियां प्रदान करने के निर्देश पूर्व से दिए गए हैं। इसी क्रम में मेडिकल विश्वविद्यालय को आगामी नवंबर माह तक दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाए।
इससे पूर्व डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडे, कुलसचिव डॉ. एमके पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल, वित्त नियंत्रक खजान चंद पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments