Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 पार, प्रतिदिन मिल रहे...

उत्तराखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 पार, प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित, अब रोकथाम की चुनौती

उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार पहुंच गया है। प्रतिदिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इसके रोकथाम की चुनौती बनी हुई है। सोमवार को देहरादून और पौड़ी जिले में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम की चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए सभी जिलों को कड़ी निगरानी, लार्वा खत्म करने के लिए कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों से प्रतिदिन बचाव व रोकथाम संबंधित रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून जिले में 128, हरिद्वार में 117, पौड़ी में 54, टिहरी में 20, नैनीताल में आठ डेंगू के मामले सामने आए हैं। प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू से बचाव व रोकथाम की राज्य स्तर से निगरानी की जा रही है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी कर एलाइजा जांच की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments