Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुंबई से ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

मुंबई से ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

रुद्रपुर। मुंबई के पास ठाणे से चार दिन पहले पत्नी के साथ खेड़ा स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी मौत का कारण घर की छत से गिरना बताया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मोहल्ला खेड़ा में चांद मस्जिद के पास किराए पर रहने वाले शरीफ अंसारी की बेटी निशा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के मुंब्रा, ठाणे निवासी शेख तकी उर्फ मुन्नू से हुई थी। ससुरालियों के मुताबिक तकी ठाणे में वाहन चलाता था। चार दिन पहले तकी अपनी पत्नी निशा और बेटी को लेकर खेड़ा स्थित ससुराल पहुंचा था। गर्मी के कारण तकी तिमंजिले पर स्थित छत में सोता था।
बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे तकी उठा और हाथ-मुंह धोने के लिए जाते समय छत में ग्रिल न होने के कारण वह सीधे नीचे सड़क पर गिर कर घायल हो गया। ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर दोपहर करीब एक बजे रम्पुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तकी की पत्नी और सास से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर शेख के परिजन ठाणे से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। उनके रात में यहां पहुंचने की उम्मीद है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
हादसा और हत्या के बीच उलझ रही पुलिस की जांच
रुद्रपुर। ससुराल पहुंचे शेख तकी की सास और पत्नी का कहना है कि उसकी मौत छत से गिरकर हुई है लेकिन उनके बयान और घटना स्थल से मिले साक्ष्य मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आसपास के लोग भी मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।
तकी की सास का कहना है कि गर्मी के कारण वह छत पर सो रहा था लेकिन पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है। इससे गर्मी भी पहले से कम है। उसकी सास का कहना है कि तकी छत पर हाथ धोने गया था जबकि छत पर टैंक नहीं मिला। सामने स्थित एक मंजिल के घर की छत अधिक निकली है। यदि तकी तीसरी मंजिल से गिरता तो वह सामने वाले घर की छत में फंसता लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं था। लोगों का कहना है कि तकी नशा करता था जबकि पुलिस को उसकी जेब या बिस्तर से नशे की कोई सामग्री नहीं मिली। तकी का ससुर शरीफ मौके से गायब था।
पूछने पर सास ने बताया कि शरीफ ड्यूटी करने गया है। तकी के शरीर में आई चोट को देखकर कम दूरी से गिरने की आशंका जताई गई है। ससुराली पुलिस को बताए बिना शव दफनाने की तैयारी में थे। पुलिस आने पर वहां मौजूद लोग असमंजस की स्थिति में दिखे। पुलिस के मुताबिक शव काफी अकड़ा था। इससे उसकी मौत करीब 12 घंटे पहले होने की आशंका जताई गई है जबकि ससुरालियों के अनुसार वह सुबह पांच बजे छत से गिरा। शेख तकी की पत्नी निशा के आधार कार्ड पर उसका नाम निशा कुमारी दर्ज है। पूछने पर उसने बताया कि आधार कार्ड पर नाम गलत हो गया था और वह उसे संशोधित नहीं करवा सकी। उनके पड़ोसी भी कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी मान रही है कि प्रथम दृष्टया तकी की मौत छत से गिरकर हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments