Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकुमंविनि ने घटाई खनन पट्टों की दरें

कुमंविनि ने घटाई खनन पट्टों की दरें

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कुमाऊं में अलग-अलग स्थानों पर नदियों में खनन पट्टों की दरें घटा दी हैं। निगम के अधिकारियों का दावा है कि इससे निगम को लाभ होगा और खनन पट्टे लेने के लिए कारोबारी आगे आएंगे। निगम महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम खनन नीति-2016 के तहत राजस्व क्षेत्रों में उप खनिज लॉटों में उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) का चुगान कराता है। रीवर ड्रेजिंग के कारण बाजार में उप खनिज का विक्रय मूल्य कम होने के कारण निगम की ओर से संचालित खनिज लॉटों से पर्याप्त उप खनिज की निकासी नहीं हो पा रही है। निगम के लॉट संचालनकर्ता न तो खनन में रुचि ले रहे हैं और न ही पूरी तरह निकासी कर रहे हैं। ऐसे मे निगम के लॉटो से उप खनिज की मांग कम हो रही है और निगम को राजस्व की हानि हो रही है।उन्होंने बताया कि निगम शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद निविदा दरों को कम किया गया है। बताया कि नैनीताल जिले के भौर्सा, वर्धों, ऊधमसिंह नगर जिले के मड़ैयागुजारी, पिथौरागढ़ के भंडारी गांव और चंपावत के दियूरी स्थित नदियों के खनन क्षेत्र में निविदा दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम और निविदा दाता दोनों को लाभ होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments