Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेटिंग ऐप से दोस्ती कर की दरिंदगी, शराब-हुक्का पिलाकर रेप

डेटिंग ऐप से दोस्ती कर की दरिंदगी, शराब-हुक्का पिलाकर रेप

डेटिंग ऐप के जरिये पांच दिन पहले युवक से मिलना युवती को भारी पड़ गया। शराब-हुक्का पिलाकर आरोपी ने युवती के साथ एक फ्लैट में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी पीड़िता को उसके पीजी में छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में हरिद्वार निवासी 23 वर्षीय युवती ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया। रायपुर थाने के इंस्पेक्टर मनमोहन नेगी ने बताया कि आरोपी शिवम गुर्जर (27) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी चकनबाला थाना गजरौला जनपद अमरोहा, यूपी, हाल निवासी सहस्रधारा रोड के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता दून के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है। सोशल साइट टिंडर ऐप पर उसका परिचय शिवम गुर्जर से हुआ। शुक्रवार को शिवम ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। रात करीब आठ बजे पीड़िता युवक की कार में सवार होकर उसके साथ घूमने चली गई। कार में दोनों ने जूस, बीयर और इसके बाद ओल्ड मसूरी रोड पर जाकर शराब- हुक्का पिया। आरोप है कि बेहोश होने पर वह आईटी पार्क पिज्जा कट के पास एक गली में स्थित फ्लैट में लेकर गया और फ्लैट में शुभम ने जबरन दुष्कर्म किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments