Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमैदान के लिए सीएनजी, पहाड़ के डीजल बस खरीदेगा रोडवेज

मैदान के लिए सीएनजी, पहाड़ के डीजल बस खरीदेगा रोडवेज

देहरादून। रोडवेज ने 60 नई बसों की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें 30 बसें मैदान के लिए सीएनजी और 30 बसें पहाड़ के लिए डीजल वाली खरीद की जाएगी। प्रबंधन ने बस खरीद के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर दी है। उत्तराखंड रोडवेज में 2019 से नई बसों की खरीद नहीं हो पाई। जबकि आयु सीमा पूरी होने पर हर साल बस बेड़ा कम हो रहा है। रोडवेज के पास मौजूदा समय में करीब 1300 बसों का बेड़ा है। बसें कम होने के कारण संचालन में दिक्कत आ रही हैं। कई रूट ऐसे हैं, जहां पर्याप्त बस सेवाएं नहीं चल पा रही हैं। पर्वतीय डिपो की कई बस सेवाएं महीनों से बंद हैं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में रोडवेज ने 60 नई बसें खरीद की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए टेंडर जारी करने की तैयारी है। रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि हम 60 नई बसें खरीदने जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर निकालने की तैयारी है। इसमें तीस बसें सीएनजी होंगी। दिल्ली रूट के लिए सीएनजी बसों के लिए दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे।
दिल्ली के लिए कैसे होगा बसों का इंतजाम
देहरादून। एक अक्तूबर से दिल्ली में बीएस-4 मानक की बसें बंद होनी हैं। उत्तराखंड रोडवेज के पास सभी बीएस-4 मानक की बसें हैं। दिल्ली सरकार का पत्र मिलने के बाद रोडवेज ने 141 बसें अनुबंध पर चलाने के लिए टेंडर निकाले थे। लेकिन इसमें करीब 40 बसें ही मिल पाई। 25 नई बसें आ जाएंगी, बाकी बसों का इंतजाम कैसे होगा, इसको लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि, रोडवेज दोबारा से अनुबंध पर सीएनसी बसें लेने के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी कर दी है। इसमें शर्तों में कुछ छूट देने की भी तैयारी चल रही है।
इन रूटों पर चलनी है सीएनजी बसें
देहरादून-दिल्ली 20, देहरादून-दिल्ली-फरीदाबाद छह, ऋषिकेश-दिल्ली 12, रुड़की दिल्ली 10, हरिद्वार-दिल्ली 16, हरिद्वार-दिल्ली-कुतुबगढ़ एक, हरिद्वार-दिल्ली-गुरुग्राम दो, हरिद्वार-दिल्ली-पलवल एक, हल्द्वानी-दिल्ली 12, हल्द्वानी-दिल्ली-फरीदाबाद दो, काठगोदाम-दिल्ली छह, काठगोदाम-दिल्ली-गुरुग्राम दो, काठगोदाम-दिल्ली-फरीदाबाद एक, रुद्रपुर-दिल्ली 10, टनकपुर-दिल्ली 12, टनकपुर-दिल्ली-हिसार एक, कोटद्वार-दिल्ली दस, कोटद्वार-फरीदाबाद वाया दिल्ली दो, कोटद्वार-दिल्ली-गुरुग्राम दो, रामनगर-दिल्ली-फरीदाबाद एक, काशीपुर-दिल्ली, देहरादून-नोएडा दस सेवाएं चलाई जानी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments