Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डएसटीएच के बाहर खड़ी बाइक चोरी

एसटीएच के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने एसटीएच के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नारायण विहार डहरिया निवासी राजेंद्र तिवारी का कहना है कि वह बाइक यूके 04 एफ 4866 से एसटीएच गया हुआ था। उन्होंने बाइक को गेट नम्बर 2 के पास पार्क किया था। कुछ देर बाद लौटने पर वहां बाइक नहीं मिली। आसपास जानकारी लेने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments