Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने को PSC ने बनाई रणनीति, यह है...

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने को PSC ने बनाई रणनीति, यह है फुलप्रूफ प्लान

लोक सेवा आयोग (PSC) ने पारदर्शी परीक्षाएं कराने के लिए सरकार से कई सिफारिशें की हैं। आयोग ने परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए अलग से सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने का भी सुझाव दिया है। सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित कर चुकी है। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को पत्र भेज कई सिफारिश की हैं। उच्चस्तर पर इन पर मंथन शुरू हो गया है। आयोग ने जनपदीय कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा के बाद सील्ड पैकेट्स को निर्धारित स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने का भी सुझाव दिया है।
परीक्षा संचालन को परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य और प्रभारियों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के अधिकार देने का भी सुझाव दिया है। आयोग ने कहा कि फूलप्रूफ व्यवस्था के लिए इन केंद्रों में प्रशासन का भी एक अफसर नामित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि आयोग ने चार हजार भर्तियों के लिए अक्तूबर में प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
यूकेएसएसएससी (UKSSSC) परीक्षाओं की जांच के चलते अन्य परीक्षाएं प्रभावित न हों, इसके लिए आयोग का कैलेंडर लगभग बन चुका है। युवाओं को भर्तियों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए सरकार नियमित रूप से मानिटरिंग कर रही है। आयोग ने परीक्षाओं को फूलप्रूफ संचालित करने के लिए सरकार को कई सिफारिश भेजी हैं। इस पर मुख्य सचिव स्तर से जल्द फैसला होगा। आयोग जो भी मदद मांगेंगे, उपलब्ध कराई जाएंगी। – अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments