Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहली बार बेटियां करेंगी रामलीला में मंचन

पहली बार बेटियां करेंगी रामलीला में मंचन

भीमताल। नगर के डांठ क्षेत्र में पहली बार रामलीला के मंचन में बेटियां विभिन्न पात्रों का अभिनय करते नजर आएंगी। रामलीला में मंचन के लिए बेटियां इन दिनों तालीम ले रही हैं। आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह फर्त्याल और सचिव सतीश पांडे ने बताया कि नगर में पहली बार राम का किरदार जिया मनराल, लक्ष्मण का यशस्विनी, भरत का वृद्धि पांडे, शत्रुघ्न का कात्यानी पांडे और सीता का किरदार गायत्री सिंह निभाएंगी। देवेंद्र ने बताया कि बेटियों के मंचन करने से अन्य बेटियों का भी मनोबल बढ़ेगा। धार्मिक आस्था के प्रति भी उनका लगाव बढ़ेगा। देवेंद्र ने बताया कि बेटियां रोजाना तालीम ले रही हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments