Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट संग सुनी पीएम मोदी की मन की...

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट संग सुनी पीएम मोदी की मन की बात

रुद्रपुर/गदरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात सभी के लिए अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री पूरे देश की बात बताते हैं। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, उपेंद्र चौधरी, रामप्रकाश गुप्ता, सुरेश कोली, अतुल जोशी, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र आदि थे।
गदरपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडेय की मौजूदगी में महिला मोर्चा की बहनों ने पीएम के मन की बात सुनी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने देश के नवनिर्माण में महिलाओं के योगदान की भी सराहना की। इन दोनों कार्यक्रमों में अंकिता भंडारी की हत्या पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कुलवीर चौधरी, राजबाला चौहान, संतोष कश्यप, लक्ष्मी चौहान, सीमा चौधरी, मंजू गुंबर, रूबी कंबोज, काजल ज्योति अरोरा, प्रीति चंद्रा, रेनू बिष्ट आदि थीं।
रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने सैनिक भुवन को दी श्रद्धांजलि
शांतिपुरी। रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने जवाहरनगर निवासी दिवंगत सैनिक भुवन चंद्र भट्ट के आवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सैनिक भुवन की मौत को सेना और परिजनों के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। कहा कि वह दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। परिजनों की मांग पर उन्होंने सैनिक की पत्नी को सेना में नौकरी देने का आश्वासन दिया। चंदोला कॉलोनी के ग्रामीणों ने कॉलोनी की रोड का नाम भुवन भट्ट के नाम पर रखने की मांग की। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि और ब्लॉक प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments