Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअधिवक्ता के खाते से 68 हजार निकाले, पुलिस ने किया केस दर्ज

अधिवक्ता के खाते से 68 हजार निकाले, पुलिस ने किया केस दर्ज

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के साथी पर बैंक खाते से 68 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मल्लीताल सैनिक स्कूल निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके मुवक्किल का पिछले कई साल से हाईकोर्ट में एक केस चल रहा है। पिछले माह मुवक्किल अपने साथ चंपावत निवासी मिक्का को लेकर आया। अधिवक्ता का कहना था कि वह उन दोनों युवकों को अपनी कार से देहरादून ले गए। कार मिक्का चला रहा था। रास्ते में अधिवक्ता ने क्रेडिट कार्ड से गाड़ी में पेट्रोल भराया। कुछ दूर पहुंचने पर एक रेस्टोरेंट में एटीएम कार्ड से खाने का भुगतान किया।
अधिवक्ता का आरोप है कि इसी दौरान मिक्का ने एटीएम कार्ड का पिन नंबर देख लिया और मौका लगते ही गाड़ी से एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड पार कर लिया। उसके बाद एटीएम कार्ड से बीस हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड से 48 हजार रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता का कहना है कि जब उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उन्हें खाते से धनराशि निकाले जाने की सूचना हुई। अधिवक्ता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में चंपावत निवासी मिक्का के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments