Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहर्ष पंत बने नेशनल इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष

हर्ष पंत बने नेशनल इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव हुए। हर्षवर्धन पंत अध्यक्ष, नवल किशोर पांडेय उपाध्यक्ष, मनीष भैसोड़ा प्रबंधक, सुधांशु भट्ट उप प्रबंधक, अजय पुनेठा कोषाध्यक्ष चुन लिए गए। एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक बीईओ के प्रतिनिधि प्रवीण चंद्र जोशी रहे। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य सुनील चंद्र जोशी और सुरेंद्र सिंह चिलवाल की देखरेख में संपन्न हुए। वहां पर मनोज अग्रवाल, जन्मजेय उपाध्याय, मुकेश आर्या, कमल कुमार, अमित माहेश्वरी, देवशीष, अनंत भैसोड़ा, श्याम सिंह अधिकारी, रंजना चंद्रा, महेश चंद्र त्रिपाठी, किरन जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments