Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखण्डदो घंटे बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

दो घंटे बंद रहा अल्मोड़ा हाईवे

गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे नैनीपुल के पास सड़क चौड़ीकरण की जद में आए बोल्डरों को पहाड़ी से दो मशीनों की मदद से गिराया गया। बोल्डरों के सड़क पर गिरने से यातायात बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक जाम लगने से यातायात ठप रहा। सड़क पर गिरे बड़े बोल्डरों को मशीन से तोड़कर हटाने के बाद साढ़े पांच बजे पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। जाम खुलने पर हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और दिल्ली को जाने वाले यात्रियों ने राहत महसूस की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments