Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधान तौलने में नहीं चलेगा कोई बहाना : राजपाल

धान तौलने में नहीं चलेगा कोई बहाना : राजपाल

नानकमत्ता। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी केंद्र प्रभारियों को शनिवार से धान खरीद करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार किसानों का धान का एक-एक दाना खरीदेगी और उसकी कीमत भी समय किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। शुक्रवार को किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में कृषि मंडी के सभागार में राइस मिलर्स, कच्चे आढ़तियों, किसानों और किसान नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान धान खरीद की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राजपाल ने मंडी सचिव जय सिंह बोनाल, एसएमआई धनवीर सिंह गोसाई और धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर वारदाना उपलब्ध रखने के साथ एवं कांटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि सरकार की ओर से प्रतिदिन 800 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक धान तोल केंद्रों पर दो-दो कांटे लगाए जाएं। किसानों के कच्चे आढ़तियों की ओर से मानक से अधिक नमी के नाम पर शोषण करने की बात कहने पर कहा कि कृषि मंडी और एसएमआई की ओर से किसानों के धान की नमी को नापकर पर्ची बनाई जाएगी, वह पर्ची ही मान्य होगी।
अगर राइस मिल स्वामी या कच्चा आढ़ती मानक से अधिक नमी की बात कह धान में कटौती करते हुए उसकी शिकायत तुरंत करें। आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं ने राइस मिलर्स एवं कच्चे आढ़तियों से प्रतिदिन सौ ट्राली धान खरीदने की मांग की जिस पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने उनकी 30 फीसदी लेवी कम कर दी है। उसके बाद भी पिछले वर्ष की भांति 70 ट्रॉली प्रतिदिन धान खरीदा जाएगा। बिना पोर्टल पर पंजीकरण के किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा। वहां कृषि मंडी के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह, किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा, उमेश अग्रवाल, संजय गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मलकीत सिंह जोशन, बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, अवतार सिंह, सुरेश राणा, मनखुशी राणा आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments