Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवीआईपी घाट पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां...

वीआईपी घाट पहुंचे एक्टर महेश बाबू, गंगा में विसर्जित की अपनी मां अस्थियां

फिल्म अभिनेता महेश बाबू रविवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से कर्मकांड कराया। अस्थि विसर्जन के बाद वे वापस जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए। बता दें कि तीन दिन पहले अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सभी ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोड़कर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments