Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसफारी के लिए अब पर्यटकों से फिर गुलजार होगा गर्जिया जोन, एनटीसीए...

सफारी के लिए अब पर्यटकों से फिर गुलजार होगा गर्जिया जोन, एनटीसीए की मिली मंजूरी

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी। इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मंजूरी मिल गई है। अब इसी पर्यटन सीजन में इस जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। जोन को खोलने के लिए पर्यटन कारोबारी आंदोलित थे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि कि अब एनटीसीए की ओर से गर्जिया जोन को अनुमति मिल गई है।
ऐसा है गर्जिया जोन
कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन के बफर जोन में गर्जिया जोन का निर्माण किया गया है। इस जोन को सर्पदुली रेंज और बिजरानी रेंज को जोड़कर बनाया गया है। इसमें रिंगौड़ा और फूलताल के नाम से दो चौड़ (मैदान) हैं। यहां वन्यजीवों की हलचल या विचरण को आसानी से देखा जा सकता है। इस जोन में जैव विविधता का अपार भंडार, चौड़ और पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
कॉर्बेट पार्क में ये हैं पर्यटन जोन
ढिकाला
दुर्गादेवी
बिजरानी
ढेला
झिरना
पाखरो

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments