Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नुमाइशखेत मैदान में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
नगर कार्यकारिणी के लिए बीते 14 सितंबर को संपन्न हुए चुनाव में कवि जोशी अध्यक्ष, हेम जोशी उपाध्यक्ष, इंदु चौधरी महिला उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिय सचिव, राहुल साह सह सचिव और जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष चुने गए थे। रविवार को जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, उत्तराखंड प्रभारी हर्षवर्धन पांडेय और प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जखवाल ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नगर के व्यापारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि बागेश्वर व्यापार मंडल प्रांतीय संगठन के दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यापारियों के हित में कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। वहां जिला महामंत्री अनिल कार्की, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन लाल साह, उमेश साह, देवेंद्र अधिकारी, मनीष पांडेय, दलीप सिंह खेतवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments