Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखण्डकैडेट्स ने एक दूसरे की संस्कृति को जाना

कैडेट्स ने एक दूसरे की संस्कृति को जाना

नैनीताल। एक भारत श्रेष्ठ भारत द्वितीय के तहत रानीबाग में गुजरात और उत्तराखंड निदेशालय के चार सौ कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैंप में गुजरात के 150 कैडेट्स को उत्तराखंड के इतिहास और संस्कृति की जानकारी दी गई। जबकि उत्तराखंड के कैडेट्स ने गुजरात की संस्कृति को जाना। 79 बटालियन की ओर से शिविर में कैडेट्स को मिलिट्री स्टेशन में हेलीकॉप्टर से पैराट्रेपिंग आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान कैडेट्स ने गरबा, डांडिया, झोड़ा चांचरी और नंदा राजजात नृत्य किया। जल्द ही इन कैडेट्स को आर्यभट्ट रिसर्च संस्थान एरीज, राजभवन और चिड़ियाघर का भ्रमण कराया जाएगा। कैडेट्स ने रानीबाग श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कर्नल अजय सिंह, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसबी मलागी, मेजर एचसीएस बिष्ट, पीएस बिष्ट, रेखा जोशी, दया वर्मा, अनुष्का, भास्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments