Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखण्डभीमताल पहुंचे सैलानी पार्किंग के लिए रहे परेशान

भीमताल पहुंचे सैलानी पार्किंग के लिए रहे परेशान

भीमताल। दशहरे पर अवकाश होने से बुधवार को भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल पहल रही। बड़ी तादाद में सैलानियों के आने से पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा। भीमताल में पार्किंग के अभाव में तिकोनिया से डांठ तक सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े किए जाने से जाम की समस्या बनी रही। इससे आम यात्रियों और सैलानियों को खासी दिक्कतें हुईं।
भीमताल में सैलानियों ने नौकायन किया और एक्वेरियम में मछलियां देखीं। उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कैंची धाम पहुंचे कई पर्यटकों ने बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में भी पूजा अर्चना के बाद श्यामखेत चाय बागान का भ्रमण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments