Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखण्डचोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग, थानाध्यक्ष को घेरा

चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग, थानाध्यक्ष को घेरा

गदरपुर। सर्राफा कारोबारी की दुकान से हुई लाखों के जेवरों की चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से गुस्साए व्यापारमंडल के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष का उनके कार्यालय में घेराव किया। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में थाने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व थाने के सामने गली में स्थित सर्राफा कारोबारी गोपाल की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई बुर्का पोश महिला लाखों रुपये के जेवर चुरा ले गई थी। इसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है।
थाना अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस टीमें अपना कार्य कर रही है। उन्होंने चोरी की घटनाओं का जल्द ही खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। वहां व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, मनोज गुंबर, नितिन छाबड़ा, मंगतराम कंबोज, प्यारेलाल, गुलाब चंद, कश्मीर चंद कंबोज आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments