Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमामूली कहासुनी पर भिड़े एई और जेईबाजपुर। मामूली कहासुनी पर उत्तराखंड जल...

मामूली कहासुनी पर भिड़े एई और जेईबाजपुर। मामूली कहासुनी पर उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता और अवर

अभियंता आपस में भिड़ गए। दोनोें के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बीचबचाव में महिला कर्मचारी घायल हो गईं। घायल महिला कर्मी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित जल संस्थान दफ्तर में सहायक अभियंता और अवर अभियंता के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पाइप, डंडे भी चले। इससे दफ्तर में अफरातफरी का माहौल रहा। इस बीच दफ्तर में रहीं चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी गुलैची देवी बीच-बचाव में घायल हो गई। कर्मचारियों ने घायल महिला कर्मचारी गुलैची देवी का एक अस्पताल में इलाज कराया।
जल संस्थान के सहायक अभियंता बदरे आलम ने कोतवाली में तहरीर देकर अवर अभियंता पर शराब पीकर दफ्तर आने का आरोप लगाया। तहरीर में अवर अभियंता पर उनके साथ गालीगलौज, मारपीट और आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है। इधर घायल महिला कर्मचारी गुलैची देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर विवाद को रोकने की कोशिश करने पर सहायक अभियंता पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता पीसी नैनवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर सहायक अभियंता पर गालीगलौज, अभद्रता, मारपीट कर कपड़े फाड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments