Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभक्तों ने सुनी राजा परिक्षित की कथा

भक्तों ने सुनी राजा परिक्षित की कथा

गौड़धड़ा, बिठोरिया नंबर 1 हल्द्वानी हर्षिता गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को आचार्य केवलान्नद जोशी ने भक्तों को राजा परीक्षित की कथा सुनाई। बताया कैसे उनको मां भगवती की शरण मिली। भागवत कथा में यज्ञाचार्य कमल कांडपाल, महेश पांडे व ललित पांडे की ओर से दिव्य यज्ञ किया जा रहा है। व्यास ने भक्तों को बताया कि किस प्रकार मन को स्वच्छ करके मां भगवती को प्रसन्न किया जा सकता है। कथा सुनकर सभी भक्त भावविभोर हुए। कथा के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। मैया के भजन सुनकर सभी भक्त झूम उठे। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां विनोद जोशी, गोपाल सिंह महरा, प्रमोद कुमार सती, हेम पंत, चंद्रशेखर पंत, हरेन्द्र बिष्ट, लीलाधर जोशी, दिनेश पाठक, रेखा मोहन महरा, कमला धामी, शंकर सिंह कार्की समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments