हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज ने यूजी स्तर की किताबों के वितरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोमवार को बीए प्रथम सेमेस्टर, मंगलवार को बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष, बुद्धवार को बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, गुरुवार को बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष, शुक्रवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर, शनिवार को बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को किताबें दी जाएंगी।