Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तराखण्डअवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति शराब तस्करी कर रहा है। इस पर टीम ने ठंडी सड़क क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से शराब की तस्करी करता मिला। चेकिंग करने पर आरोपी से 96 पव्वे शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि सिंह निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments