Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल के डीईओ प्राथमिक का चमोली तबादला

नैनीताल के डीईओ प्राथमिक का चमोली तबादला

भीमताल (नैनीताल)। शासन ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) हर्ष बहादुर चंद का तबादला चमोली जिले के देवाल में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कर दिया है। तबादले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दस अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा अनुभाग देहरादून में अनुसचिव के हस्ताक्षर से स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। बृहस्पतिवार को डीईओ प्राथमिक के तबादले का आदेश मिलते ही तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कर्मचारी सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के तबादले को लेकर डीईओ प्राथमिक से उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि नाराज थे। इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री और शासन के उच्च अधिकारियों से भी की गई थी। बृहस्पतिवार को मिले स्थानांतरण आदेश को उसी से जोड़ा जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि शासन से डीईओ प्राथमिक के चमोली जनपद के देवाल में खंड शिक्षाधिकारी के पद पर स्थानांतरण का आदेश मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments