Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड13वीं वाहिनी ने प्रथम और 15वीं वाहिनी ने पाया द्वितीय स्थान

13वीं वाहिनी ने प्रथम और 15वीं वाहिनी ने पाया द्वितीय स्थान

गदरपुर। जोन मुख्यालय के अंतर्गत एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में चल रही दो दिवसीय अंतर वाहिनी सीएसएसआर प्रतियोगिता का समापन हो गया। चीनी मिल परिसर में स्थित बटालियन के कैंप में आयोजित प्रतियोगिता में बठिंडा पंजाब से सातवीं वाहिनी, लडोवाल पंजाब से 13वीं वाहिनी, नूरपुर समाचार प्रदेश से 14वीं वाहिनी एवं गदरपुर उत्तराखंड से 15वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
13वीं वाहिनी ने प्रथम स्थान पाया और 15वीं वाहिनी ने दूसरा स्थान पाया। वाहिनी के द्वितीय कमान अनिल कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान 13वीं वाहिनी के सेनानी देव दर्शन, पंद्रहवीं वाहिनी के सीएमओ डॉ. शैलेश कुमार चौधरी, उप सेनानी अमित पाठक, सहायक सेनानी प्रवीण कुमार ओझा आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments