Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकरवाचौथ : चांदनी रात में चांद का दीदार कर खोला व्रत

करवाचौथ : चांदनी रात में चांद का दीदार कर खोला व्रत

हल्द्वानी। अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चलनी से चांद संग पिया का दीदार किया। चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। बृहस्पतिवार को करवाचौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर बिना पानी पीए पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने ‘मैया अमर करो सिंदूर सुहागन वर मांगे, अमर रहे मेरे माथे की बिंदिया…’ समेत अन्य भजन गाए। विष्णुपुरी, हैड़ागज्जर, फूलचौड़, देवलचौड़, कठघरिया, छड़ायल, अर्जुनपुर, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, कालाढूंगी आदि क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। समूह में एकत्र होकर भजन कीर्तन गाए। मां करवा की पूजा के साथ ही शिव पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश, चंद्रमा की पूजा की। शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने पर्व को धूमधाम से मनाया। देवी मंदिरों में पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर पतियों ने पत्नीयों को सुंदर उपहार भी भेंट किए। रात को चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा। जिन महिलाओं के पति शहर से बाहर हैं, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये चांद का दीदार कर व्रत खोला।
मैं 20 साल से करवाचौथ का व्रत रख रही हूं। हर वर्ष करवाचौथ के मौके पर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखती हूं। सुबह देवी मां की पूजा के साथ व्रत की शुरुआत होती है। रात को चांद के दर्शन के बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ती हूं। – भावना बिष्ट, हैड़ागज्जर।
पति की लंबी आयु के लिए हर वर्ष करवाचौथ के मौके पर व्रत रखती हूं। इस परंपरा को मैं 14 वर्षों से निभा रही हूं। मां करवा की पूजा से व्रत की शुरुआत होती है। करवाचौथ पर व्रत रखना सुहागिन महिलाओं के लिए काफी शुभ माना जाता है। – इंदिरा मेहरा, फूलचौड़।
महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी भी निभाई और परंपरा भी
हल्द्वानी की महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह पूजा के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दिनभर निर्जल व्रत रखा। रात को चांद के दर्शन के बाद व्रत खोला। कांस्टेबल रश्मि अग्रवाल, राखी आर्या, बीना त्रिकोटी ने बताया कि वे शादी के पहले वर्ष से करवाचौथ का व्रत रखती आई हैं। पति की लंबी आयु के लिए वह हर वर्ष करवाचौथ पर उपवास रखती हैं। ड्यूटी पर रहने के बावजूद व्रत के सभी नियमों का पालन करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments