Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखण्डजीजीआईसी में प्रवक्ताओं के पांच पद लंबे समय से खाली

जीजीआईसी में प्रवक्ताओं के पांच पद लंबे समय से खाली

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में विज्ञान विषय समेत कई विषयों के शिक्षिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं। एलटी के शिक्षक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। रसायन विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई भी अतिथि शिक्षकों के जिम्मे है। राबाइंका अल्मोड़ा में 528 छात्राएं पढ़ती हैं। संस्कृत और अंग्रेजी विषयों में अतिथि प्रवक्ता तैनात हैं लेकिन भूगोल, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान विषयों में अतिथि शिक्षक भी नहीं हैं। छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से रसायन विज्ञान में अस्थायी शिक्षिका रखी गई हैं।
कोट
स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं। खाली पदों की सूचना बीईओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। – सावित्री टम्टा, प्रधानाचार्या जीजीआईसी अल्मोड़ा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments