Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया एक शव, दो पर्वतारोहियों की...

बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया एक शव, दो पर्वतारोहियों की तलाश जारी

उत्तरकाशी में हिमस्खलन की चपेट में आए एक पर्वतारोही का शव आज बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाया गया। शव की पहचान सौरव बिस्वास पुत्र निमाई बिस्वास, निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। बता दें कि चार अक्तूबर को डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हुए हिमस्खलन हादसे में 29 पर्वतारोही लापता हो गए थे। जिनमें से 27 के शव मिल गए थे। 26 शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। बंगाल के पर्वतारोही का शव आज परिजनों को सौंपा जाएगा। दो पर्वतारोही अभी भी लापता चल रहे हैं।
रेस्क्यू अभियान जारी
निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने कहा कि दो दिन तक लगातार भारी हिमपात व मौसम खराब रहने से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। आज क्षेत्र में मौसम साफ है। इसलिए लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments