Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिशिता और रितु बनीं करवाचौथ क्वीन

निशिता और रितु बनीं करवाचौथ क्वीन

खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला शाखा की ओर से लोहियाहेड रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में करवाचौथ उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में करवाचौथ क्वीन निशिता अरोरा एवं रितु बत्रा संयुक्त रूप से चुनी गईं। क्लासिकल क्वीन सीमा अरोरा, सोनी पंजाबन गीता शर्मा, सास बहू बेस्ट जोड़ी लता मोटवानी एवं मनीषा मोटवानी चुनी गईं। बेस्ट डांसर सारिका ढींगरा एवं प्रीती अरोरा, बेस्ट देवरानी- जेठानी की जोड़ी जसप्रीत कौर व रुचि कौर चुनी गईं। कार्यक्रम में रैंप वॉक, पंजाबी डांस भांगड़ा गिद्दा एवं बच्चों के स्टेज कार्यक्रम आयोजित कर जमकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला शाखा की नगर अध्यक्ष सोनिया सुनेजा एवं संचालन चर्चा बत्रा ने किया। पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने कहा कि करवाचौथ उत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजाबी समाज के लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ना एवं आपस में भाईचारा, प्रेम स्नेह का वातावरण बनाना है। वहां संरक्षक अनिल बत्रा, डॉ. बाबूराम अरोरा, विजय अरोरा, हरीश बत्रा, जतिन ग्रोवर, जतिन बत्रा, आरती डाबर, पूजा वाधवा, निधि बत्रा, दीप्ति ग्रोवर, कुलदीप गंभीर, वीना बत्रा, रितु बत्रा, जसप्रीत कौर, गीता अरोरा आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments