Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअलसी भांग की चटनी और पहाड़ी रायता दे गया जायका

अलसी भांग की चटनी और पहाड़ी रायता दे गया जायका

नैनीताल। सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने रविवार को कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कई प्रकार के व्यंजन बनाए। रविवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ विभा दीक्षित व पद्मश्री अनूप साह ने किया। फूड फेस्टिवल में पहाड़ के 70 से ज्याद व्यंजनों को परोसा गया। इसमें अलसी भांग की चटनी और पहाड़ी रायता विशेष रहा। इसे चखने के लिए कई लोग उमड़े। वह इन्हें बनाने की भी जानकारी ले रहे थे। महिलाओं ने लोगों को इन्हें बनाने की जानकारी दी। बताया कि इन्हें अन्य मसालों के माध्यम से भी अलग तरीके से बनाया जा सकता है। कुछ लोगों ने इन्हें बनाने के लिए प्रशिक्षण लेने-देने की भी इच्छा जताई। प्रतियोगिता के नमकीन वर्ग में विमला पांडे प्रथम, मीठे व्यंजनों में प्रेमा जोशी प्रथम, नॉनवेज में भावना रौतेला प्रथम रहीं। निर्णायक की भूमिका में अंजू साह जगाती व दीपा साह रहीं। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष रानी साह, मीनाक्षी कीर्ति, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ आदि रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments