Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविक्रम में बैठी महिला के बैग से पर्स चोरी

विक्रम में बैठी महिला के बैग से पर्स चोरी

विक्रम में बैठी महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि मनीषा निवासी मोथरोवाला बुधवार दोपहर धर्मपुर से विक्रम में सवार हुईं। घर के पास वह विक्रम से उतरीं तो उनका बैग में रखा पर्स गायब था। उसमें उनकी सोने की चेन और कुछ रुपये थे। उनके साथ विक्रम में दो अन्य महिलाएं बैठी थीं। जो उनसे पहले उतर गईं। उन पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मनीषा की सास कमला देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments