Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए आठ कंपनियों ने डाले टेंडर

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए आठ कंपनियों ने डाले टेंडर

नगर निगम में 69 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान के लिए आठ कंपनियां सामने आई हैं। अब तक इन वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। लेकिन एक अगस्त को कंपनी की ओर से काम छोड़ने के नोटिस के बाद निगम ने इन वार्डों के लिए टेंडर जारी किए। नगर निगम के 99 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान का कार्य तीन कंपनियां कर रही हैं। इनमें 69 वार्डों में चेन्नई एमएसडब्ल्यू और बाकी 30 वार्डों में ईकॉन और मैसर्स सनलाइट घर-घर कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। अगस्त माह में चेन्नई एमएसडब्ल्यू ने कूड़ा उठान का काम छोड़ने के लिए नगर निगम को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद नगर निगम और कंपनी के प्रतिनिधियों की कई दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नई व्यवस्था होने तक चेन्नई एमएसडब्ल्यू ने 31 अक्टूबर तक काम जारी रखने को कहा था। जिसके बाद एक हफ्ते पहले नगर निगम ने 69 वार्डों के लिए ई-टेंडर निकाले थे। बुधवार को टेंडर के लिए प्री-बिड बैठक आयोजित की गई। जिसमें आठ कंपनियां शामिल हुईं। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि अब कंपनियों के दस्तावेजों की जांच के बाद टेक्निकल बिड निकाली जाएगी। कहा कि चार नवंबर तक टेक्निकल बिड खोल दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments