Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने जलाया भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

कांग्रेसियों ने जलाया भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

बागेश्वर। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के कांग्रेस और महिलाओं पर दिए बयान से कांग्रेसियों में रोष है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा और बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर गौतम का पुतला जलाया और नारेबाजी की। अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी की ओर से महिलाओं पर की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। भाजपा प्रदेश प्रभारी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, प्रताप सत्याल, महेश आर्या, प्रमोद पवार भीमा, राबिन भंडारी, बिंदु रौतेला, गीता मेहरा आदि थीं।
बागेश्वर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता ने मातृशक्ति और कांग्रेस के लिए अपमानजनक, आपत्तिजनक और घृणित बयान दिया है। यह भाजपा नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। वहां पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, सुनीता टम्टा, महेश पंत, प्रकाश आर्या, विनोद पाठक, किशन कठायत, सुनील पांडेय आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments