Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डत्योहारी सीजन में जाम से लोग रहे परेशान

त्योहारी सीजन में जाम से लोग रहे परेशान

अल्मोड़ा। नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिली। शनिवार को नगर के माल रोड, लिंक मार्ग में जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्योहारी सीजन में नगर की सड़कों में वाहनों का भारी दबाव होने से अक्सर जाम लगता है। एसएसपी पीके राय ने 22 से 24 अक्तूबर तक नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू है। बावजूद इसके शनिवार को लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिली। नगर के माल रोड में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे, दोपहर डेढ़ बजे और लिंक मार्ग में भी दोपहर डेढ़ बजे जाम लगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments