देहरादून। नगर निगम की ओर से समस्त वार्डों में दिवाली के बाद विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने ऑनलाइन बैठक लेकर समस्त सफाई इंस्पेक्टरों को अपने कार्यक्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अनुभाग के मुताबिक दिवाली पर 30 मीट्रिक टन तक अतिरिक्त कूड़ा बढ़ जाता है। जिसका निस्तारण समय से करवाना जरूरी है।