Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल जनवरी...

लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल जनवरी में होगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे। लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments