Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैंक कर्मी बनकर महिला से ठगी

बैंक कर्मी बनकर महिला से ठगी

बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठग ने महिला से सवा दो लाख रुपये ठग लिए। वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदगढ़ निवासी सविता मेनवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 10 बजे उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से काल आई। इससे पहले एक एसएमएस मिला, जिसमें लिखा था केवाइसी अपडेट न होने से बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। काल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद एक लिंक भेजकर खाता संबंधी जानकारी भरने को कहा। इस दौरान एक ओटीपी आया। इसके बाद खाते से दो बार में दो लाख 24 हजार 900 रुपये कट गए। पैसे कटने के बाद जब उन्होंने संबंधित नंबर पर काल करने का प्रयास किया तो नंबर स्विच आफ मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments