Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क धंसने से बना गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

सड़क धंसने से बना गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

सुल्तानपुर पट्टी। कोसी बांध पर सुल्तानपुर पट्टी से बाजपुर की ओर जाने वाला मार्ग कई जगह मिट्टी खिसकने से धंस गया। इससे करीब चार फुट चौड़ी सड़क खोखली हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क पर फंसने से कई बाइक सवार गड्डे में गिर रहे हैं। सड़क धंसने से गड्ढे में वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए लोगों ने मिट्टी से भरे कट्टे रख कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। बाजपुर रोड पर कोसी नदी के बंधे पर सुल्तानपुर पट्टी से ग्राम रामजीवनपुर, हाथीकुंडा, रतनपुरा, मडैया बक्शी, कोसी काटा, बन्नाखेड़ा, बाजपुर को संपर्क करने वाला मार्ग सड़क धसने के कारण जगह-जगह से खोखला हो गया है। इससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। खतरे को भांपते हुए लोगों ने मिट्टी से भरे कट्टे सड़क पर लगा दिए हैं। धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि कोसी बांध पर सड़क काफी दूर तक टूट गई है। यह रास्ता कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क टूटने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
किसान ट्रैक्टर लेकर यहां से खेतों की तरफ आते-जाते रहते हैं। सड़क किनारे गड्ढे बन जाने से कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सड़क धंसने से वाहन पलटने का डर भी बना हुआ है लेकिन इस संबंध में सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग व अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। खनन पट्टों की निकासी का माल भी इसी रास्ते से होकर जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments