Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलाइसेंस निरस्त होने के बावजूद खुला रेस्टोरेंट बंद करवाया

लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद खुला रेस्टोरेंट बंद करवाया

हल्द्वानी। अनियमित्ता मिलने पर वर्कशॉप लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस शनिवार को मंडल आयुक्त के निर्देशों पर निरस्त कर दिया गया था। लेकिन रविवार सुबह संबंधित रेस्टोरेंट खुले होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट बंद करवाया। जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्कशॉप लाइन स्थिति संबंधित रेस्टोरेंट खुले होने को लेकर शिकायत मिलने पर बंद करवाया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार और साफ सफाई के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बताया व्यवस्था दुरुस्त करने की रिपोर्ट दिए जाने पर विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उसी के बाद संबंधित रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments