Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरविवार को बसों में उमड़े यात्री, दिल्ली को ३० बसें भेजीं

रविवार को बसों में उमड़े यात्री, दिल्ली को ३० बसें भेजीं

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के बाद बसों में भीड़ बढ़ गई। हल्द्वानी बस अड्डे पर दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। वहीं, देहरादून, गुरुग्राम जैसे शहरों के लिए अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं।बस अड्डे पर रविवार की सुबह पांच बजे से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। सुबह के समय सबसे ज्यादा बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या रही। दोपहर बाद तक भी यही सिलसिला रहा। जैसे ही कोई बस बस अड्डे पर आती उसमें सीट के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होने लगती। लोगों को सीटें पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हल्द्वानी बस डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य अधिकारी सुबह पांच बजे ही बस अड्डे पर पहुंच गए। बताया कि दिल्ली के लिए कुल 30 बसें भेजी गई हैं। सामान्य तौर पर दिल्ली के लिए 12 बसें भेजी जातीं हैं। इसके अलावा देहरादून के लिए चार, गुरुग्राम, चंडीगढ़, फरीदाबाद के लिए एक-एक अतिरिक्त बस भेजी गई। हल्द्वानी डिपो की रविवार को आय 17 लाख रुपये रहने का अनुमान है। इसके अलावा पहाड़ से आने वाली केमू की बसों और टैक्सियों में भी काफी भीड़ रही। यात्रियों का आरोप रहा कि टैक्सी चालकों ने उनसे ज्यादा दाम वसूले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments