Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला शुरू

लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला शुरू

बनबसा (चंपावत)। लायंस क्लब की ओर से श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज प्रांगण में दो दिनी दीपावली मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने लायंस क्लब के जनहित कार्यक्रमों की सराहना कर क्लब को जनसेवार्थ एंबुलेंस देने की घोषणा की। मेले में शनिवार रात ग्लोरियस एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर एवं शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें बच्चों ने देश की विभिन्न संस्कृतियों को प्रदर्शित किया। लोगों ने इन कार्यक्रमों की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। जोरदार आतिशबाजी के बीच बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। वहां विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। क्लब ने लकी ड्रॉ कूपन भी बेचे। मेला चेयरमैन परमजीत सिंह गांधी ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथि एनएचपीसी के महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल ने भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में क्लब के अध्यक्ष रमेश उप्रेती, सचिव विजय जोशी, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, जगजीत सिंह गांधी, एसएन गोयल, अमरजीत सिंह गांधी, भूपाल भट्ट, कंवन सिंह यादव आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments