Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों...

राजाजी टाइगर रिजर्व से गुलदार के बाद अब आबादी में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में राजधानी के लोग

राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून व मसूरी वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल हो रहे गुलदारों के बाद अब हाथियों के झुंड के पहुंचने से लोगों में दहशत व्याप्त है। रायपुर इलाके में स्पोर्ट्स स्टेडियम क्षेत्र में हाथियों के झुंड दिखाई पड़े। गनीमत रही कि हाथी सड़क पर नहीं पहुंचा, वरना मुसीबत होती। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राजेश्वरीपुरम इलाके में रविवार की शाम गुलदार की दस्तक से हड़कंप मच गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में टीम इलाके में पहुंची। वनकर्मियों ने काफी देर तक गुलदार की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पिछले कई दिनों से शमशेरगढ़, बालावाला, नकरौंदा, नथुआवाला, मियांवाला आदि में गुलदार देखे जा रहे हैं। कई ग्रामीणों ने गलियों में घूम रहे गुलदारों को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया है। गुलदारों की धमक के बाद वन विभाग के अफसरों के निर्देश पर कई जगह पिंजड़े भी लगाए जा रहे और एक मादा गुलदार को पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन कई दिनों से गुलदार की दस्तक देखने को मिल रही, उससे ग्रामीण काफी दहशतजदा हैं।
गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला
बालावाला इलाके में गुप्ता भूसा स्टोर के पास एक बछड़ा मरा पाया गया। लोगों ने आशंका जताई कि गुलदार के हमले में बछड़े की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि बछड़े की मौत गुलदार के हमले से हुई या उसे किसी और जानवर ने मार डाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments